डेगाना । शहर सहित ग्रामीण अंचल में रविवार को देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह को लेकर कई धार्मिक आयोजन हुए। राकेश करवा ने बताया कि शहर के मंदिर सहित आस पास के गांवों में भी देवउठनी एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह करने की होड़ सी मची थी। तुलसी विवाह में देवउठनी एकादशी पर व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हुए ईश्वर से लोगों ने खुशहाली की कामना की। शहर के सभी मंदिरों सहित करवा सदन पर ही तुलसी सालिग्राम की पूजन किया। करवा सदन पर पंडित उमाशंकर ने वैदिक मंत्रों उच्चारण से तुलसी पूजन कराया। शहर में रविवार को प्रमुख मंदिरों सहित सभी सनातनी घरों में तुलसी विवाह पूजन विधि पूर्वक सम्पन्न किया गया। नगर के प्रमुख मंदिरों सहित अनेक घरों में जहां तुलसी का पौधा रहता है वहां भगवान सालगराम के साथ सांयकाल विधि पूर्वक पूजन कर विवाह संबंधित परम्परा का निर्वाहन किया गया। सनातन धर्म में देव प्रबोधिनी एकादशी का विशेष महत्वबताया गया हैं। इस तिथि से देव सोने तक मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। अनेक घरो में मां तुलछा का विवाह 7 फेरों के साथ भगवान सालगराम के साथ किया गया। शहर के वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में भी तुलसी पौधे का विशेष पूजन भी हुआ हैं। इस अवसर पर श्यामसुन्दर करवा, राकेश करवा, राजुदेवी करवा, सुमन करवा, हर्ष करवा, हिमांशी करवा मौजूद थी।






