डेगा पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा का डेगाना क्षेत्र दौरा, आमजन की समस्याओं को सुना बिजली, पानी, सड़क सहित मुद्दों पर सरकार व अधिकारियों से करेंगे चर्चा
19 Apr 2026

डेगा पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा का डेगाना क्षेत्र दौरा, आमजन की समस्याओं को सुना

डेगाना. 

डेगाना पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा रविवार को डेगाना शहर सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया। दौरें में मिर्धा ने कहा कि डेगाना विधानसभा क्षेत्र से उनका विशेष जुड़ाव रहा है और क्षेत्र की जनता के हितों के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर वे लगातार प्रदेश सरकार के संपर्क में रहते हैं तथा अधिकारियों से नियमित चर्चा कर समाधान की दिशा में प्रयासरत हैं।

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि हर समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। आईटी सेल संयोजक दीपक अग्रावत ने बताया कि इस दौरान विभिन्न गांवों में सामाजिक कार्यक्रमों में भी उन्होंने भाग लिया, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर हाफिज खान, सरपंच सुरेश ढाका, युवा नेता हुक्माराम बाजिया, प्रकाश आंवला आंतरोली, पार्षद नोरतराम झगड़वास, छोटू खां, हनुमान रॉयल, दौलत खान, जयराम डूकिया, नेमाराम सियाक, हनुमानसिंवर, रईस खान, मोशीन खान, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।