डेगाना शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी:- डेगाना में पिछले कई सालों से चली आ रही डंपिंग यार्ड की समस्या से अब मिलेगी शहरवासियों को निजात, विधायक किलक के प्रयासों से कलक्टर ने किया 4 हैक्टेयर जमीन का स्थाई डंपिंग यार्ड के लिए आवंटन
15 Oct 2025

डेगाना शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी:-  डेगाना में पिछले कई सालों से चली आ रही डंपिंग यार्ड की समस्या से अब मिलेगी शहरवासियों को निजात,

डेगाना. डेगाना नगर पालिका शहरी क्षेत्र में पिछले कई सालों से डंपिंग यार्ड की लिए स्थाई जमीन नहीं मिल पा रही थी। इससे लगातार कई सालों से मामला डंपिंग यार्ड का अटका हुआ था। इससे शहरवासियों को शहर के गौरेडी बाईपास पर स्थित अस्थाई डंपिंग यार्ड की गंदगी बदबू, कचरे के सही निस्तारण नहीं होने से परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था। डंपिंग यार्ड को लेकर दीपावली के त्यौंहार से पहले डेगाना शहरवासियों के लिए जगह का आवंटन होना, जल्द डंपिंग यार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होने की आदेश के बाद शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने बताया कि वह लगातार पिछले लंबे समय से डेगाना नगर पालिका को डंपिंग यार्ड के लिए स्थाई जमीन आवंटन करवाने, डंपिंग यार्ड स्वीकृत करवाने, मौके पर ट्रीटमेंट प्लांट बनवाने, कचरे का निस्तारण करवाने और सही जगह का चयन करने को लेकर प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में भी उन्होंने डंपिंग यार्ड के लिए प्रयास किया। फिर कांग्रेस सरकार में डंपिंग यार्ड के लिए डेगाना शहर से 40 किलोमीटर दूर ग्राम सुरियास में जगह का आवंटन किया गया था। जो सही नहीं होने पर लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद डेगाना शहर के लिए कचरे के निस्तारण के लिए डंपिंग यार्ड की जगह का सही चयन करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने नागौर कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार पुरोहित व तहसीलदार, नगर पालिका से चर्चा करने के बाद उन्होंने डेगाना गांव के बाहर स्थित सरकारी जमीन पर ग्रामीणों और लोगों से चर्चा कर आपसी सहमति से ही डंपिंग यार्ड के लिए चार हैक्टेयर जमीन का प्रस्ताव बनवाकर भिजवाया। कलक्टर से स्वीकृत करवाया है। इससे अब  डंपिंग यार्ड की राह आसान हो गई। जल्द से जल्द नगर पालिका को स्थाई डंपिंग यार्ड मिलेगा, कचरे का निस्तारण हो सकेगा। इसको लेकर शहरवासियों और लोगों ने विधायक अजयसिंह किलक‌ का आभार भी जताया।

डेगाना शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी:-  डेगाना में पिछले कई सालों से चली आ रही डंपिंग यार्ड की समस्या से अब मिलेगी शहरवासियों को निजात,

कलक्टर ने डेगाना के अस्थाई डपिंग यार्ड के लिए 4 हैक्टेयर जमीन की आवंटित, स्थाई कचरा निस्तारण के लिए डेगाना गांव में मिली जगह:- 

नागौर जिला कलक्टर ने डेगाना गांव में स्थायी डंपिंग यार्ड के लिए 4 हैक्टेयर भूमि आवंटित के आदेश जारी किए। इस निर्णय से डेगाना शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही कचरा निस्तारण की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। यह आवंटन स्थानीय प्रशासन को स्थायी कचरा निस्तारण की व्यवस्था करने के निर्देश के बाद किया गया है। डेगाना नगरपालिका का अस्थायी डंपिंग यार्ड शहर के बीच में स्थित था, जिससे शहरवासियों को इस गंदगी की दुर्गंध से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह अस्थायी यार्ड कई दिनों से एक बड़ी समस्या बना हुआ था, जहां गौवंश गंदा कचरा खाने को मजबूर थे। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय अधिवक्ता तेजसिंह ने भी  जिला कलक्टर, पालिका व प्रशासन को लगातार पत्र लिखकर अवगत करवाया था। जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने डीएलबी (स्थानीय निकाय निदेशालय) को स्थायी डंपिंग यार्ड बनाने के आदेश दिए। इसको लेकर डेगाना तहसीलदार सतीश कुमार राव, नगरपालिका ईओ जितेंद्र कुमार खीचड़ ने मिलकर प्रस्ताव तैयार करवाएं। डेगाना गांव में 4 हैक्टेयर भूमि का आवंटन किया। स्थाई समाधान से डेगाना शहर को गंदगी और प्रदूषण से राहत मिलेगी, गोवंश को भी स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

विधायक कहिन:- 

डेगाना शहर में डंपिंग यार्ड स्थाई रूप से जमीन आवंटन करवाना, निर्माण, ट्रीटमेंट प्लांट लगवाना, कचरे का निस्तारण करवाना प्रमुख हमारा मुद्दा था। जिसके लिए सरकार बनने के बाद लगातार प्रयासरत थे। जमीन आवंटन के लिए कलक्टर से मांग की गई थी। तहसीलदार व पालिका, पूरी टीम को लगाकर जमीन का आवंटन करवाया गया था। इसके लिए पहले डेगाना गांव में सभी ग्रामीणों, सभी लोगों की सहमति से बाहरी क्षेत्र में इस जमीन का आवंटन करवाया गया है। इससे पहले कांग्रेस राज में 40 किलोमीटर दूर आवंटन कर दिया गया था। जो जनहित में नहीं था, इसीलिए सही जगह का निर्णय किया, जल्द काम शुरू करवाया जाएगा, इससे शहर को निजात मिलेगी।- अजयसिंह किलक‌ विधायक (डेगाना)। 

तहसीलदार का कहना है:- 

विधायक अजयसिंह किलक के निर्देश पर स्थाई डंपिंग यार्ड के लिए डेगाना गांव में जगह का चयन कर पूरी टीम लगाकर मौके से रिपोर्ट बनाई गई। कलेक्टर नागौर ने 4 हैक्टयर जमीन का आवंटन कर दिया। सीमा ज्ञान कर कर दिया, पालिका को कब्जा दिया जाएगा। इसके बाद वह वहां पर डंपिंग यार्ड का निर्माण कर सकेंगे।- सतीश कुमार राव तहसीलदार (डेगाना)।