डेगाना. ग्राम पंचायत पुन्दलौता में बुधवार को डेगाना विधानसभा स्तरीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने कहा कि दीपावली का पर्व उजियारे का त्यौहार है, सभी आपसी भाईचारे से मिलजुल कर पर्व मनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए पूरे जोश के साथ काम करें। उनकी प्रत्येक समस्या, प्रत्येक मुद्दे पर जनसुनवाई के माध्यम से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों में कहीं कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बलबूते पर संगठन में सत्ता व सरकार में भागीदारी के साथ ही जनता व कार्यकर्ताओं के काम निश्चित रूप से होंगे। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं और शहरी क्षेत्र में आ रही दिक्कतों को जल्द ही सुधार करने की बात कहीं। विधायक किलक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी जमीनी स्तर की समस्याओं को समझना था। इस मौके पर विभिन्न पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सहित आने वाली समस्याओं को लेकर भी विधायक ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मंडल सदस्य सुखराम धूण, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा, पूर्व सरपंच विशाल किलक, श्रवण कसवां, सांजू भाजपा अध्यक्ष रामनिवास मांझी, नेता प्रतिपक्ष रामचंद्र डूडी, मूलाराम बेनीवाल, पूर्व पार्षद भंवरलाल धोजक, जितेंद्र दाधीच, मुकेश धोजक, रणजीत डूडी, राघवेंद्रसिंह किलक, पवन बिंदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






