डेगाना विधानसभा क्षेत्र में खरीफ अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र को किया अभावग्रस्त घोषित विधायक किलक ने किसानों से की अपील
15 Nov 2025
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना.
राज्य सरकार नें डेगाना विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को खरीफ़ 2082 में अतिवृष्टि से प्रभावित मानकर अभावग्रस्त घोषित किया है। डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने अपील करते हुए किसानों को कहा कि सभी किसान भाई अतिवृष्टि से ख़राब हुई फ़सल के आदान अनुदान (मुआवजा) के लिए दस्तावेज अपनी ग्राम पंचायत के संबधित पटवारी को जमा करवाएं। जिसमें जन-आधार की प्रति, आधार की प्रति, जमाबंदी नकल, संवत 2082 की गिरदावरी की नकल, बैंक पास बुक की प्रति, जन-आधार में बैंक खाता जुड़ा हुआ होना चाहिये, बैंक खाते में आधार लिंक होना चाहिए।






