डेगाना विधानसभा क्षेत्र में उप जिला अस्पताल चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात- किलक उप जिला अस्पताल नवीन भवन भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह, विधायक का डीजे- बैंडबाजों के साथ निकाला जुलूस, जगह-जगह किया स्वागत सम्मान, विधायक ने की विभिन्न घोषणाएं
04 Oct 2025

डेगाना विधानसभा क्षेत्र में उप जिला अस्पताल चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात- किलक

डेगाना. मुख्यालय पर उप जिला अस्पताल के नवीन भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह शनिवार को विद्युत निगम परिसर में आवंटित जमीन पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अजयसिंह किलक ने कहा कि डेगाना विधानसभा क्षेत्र के लिए इस सरकार के कार्यकाल में यह सबसे बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। लगभग 41 करोड़ के लागत से 22 बीघा जमीन पर आवंटन के साथ यह भवन बनने का सपना साकार होने जा रहा है। आने वाले समय में सैकड़ो गांव ढाणियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं में ऐतिहासिक विकास कार्यों में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री का आभार जताते हुए कहा चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे विधानसभा क्षेत्र में जहां जो मांगा मिला है। कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। किलक ने कहा कि पिछले कांग्रेस राज में मात्र घोषणाएं हुई, काम धरातल पर नहीं हुआ। हमने डेढ़ साल में धरातल पर काम किया है, जो जनता के सामने है। राजनीति में जनता के सामने कोई भेदभाव नहीं करते हैं, जो है सब सामने है। विकास व जनहित में जनता से जुड़ाव के नाम पर ही राजनीति करते हैं। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मदनलाल अटवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ नागौर डॉ. जुगलकिशोर सैनी, एसडीएम मोहन चौधरी, तहसीलदार सतीश कुमार राव, पीएमओ डॉ. संजय केड़िया, बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया, डीएसपी जयप्रकाश बेनीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा, मंडल सदस्य सुखराम धूण, प्रतिपक्ष नेता रामचंद्र डूडी, उप प्रधान निरमा गोदारा, कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रोपराइटर नवी गुप्ता, अश्वनी गोयल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी दौलतराम चौधरी, ईओ जितेंद्र कुमार खीचड़ मंचस्थ थे। अस्पताल पीएमओ डॉ. संजय केड़िया ने अस्पताल भवन में मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भवन बनने के बाद सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं, सभी प्रकार की जांचे, मशीनरी, विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं जो बड़े शहरों की तर्ज पर यहां मिलेंगी। बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों का चिकित्सा विभाग की ओर से मारवाड़ी परंपरा से स्वागत सम्मान किया गया। मंच संचालन सुमेरसिंह सारण ने किया। 

डेगाना विधानसभा क्षेत्र में उप जिला अस्पताल चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात- किलक

विधायक की बड़ी उपलब्धि पर चिल्ड्रन पार्क से नवीन स्थल तक निकाला जुलूस, किया जगह-जगह स्वागत:- 

विधायक अजयसिंह किलक की बड़ी उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों में भारत विकास परिषद, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, व्यापार मंडल, रेल सेवा समूह सहित शहरवासियों, आमजन ने जगह-जगह स्वागत सम्मान किया। चिल्ड्रन पार्क से डीजे के साथ नाचते गाते हुए चिकित्सा विभाग के नर्सिंग स्टाफ व लोगों ने विधायक का जुलूस निकाला। युवाओं ने विधायक को कंधे पर उठाकर जयकारों के साथ झूमते नाचते गाते हुए अस्पताल चौराया, गायत्री मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचे। युवाओं व ग्रामीणों का जोश जबरदस्त देखने को मिला। कृषि मंडी चौराहे पर वार्डवासियों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा, बंकट झांकल, दीपक झांकल, सुशील जांगिड़ सहित के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत सम्मान किया। शहर में ही नहीं पूरे क्षेत्र में उप जिला अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि व भव्य कार्यक्रम की चर्चा बनीं रही।

यह रहे मौजूद:- 

समारोह में उप जिला अस्पताल से डॉ. उषा केड़िया, फिजिशियन डॉ. अश्विनी लोमरोड़, डॉ. जगदंबेसिंह राठौड़, डॉ. राजेश बारूपाल, डॉ. राजकुमारी बारूपाल, डॉ. प्रेमरतन गोदारा, डॉ. मुकेश पूनियां, लक्ष्मण डूडी, सीताराम डूडी, नर्सिंग एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास बेनीवाल, श्रवणराम कंसवा, महेंद्रसिंह, शेरू खां, निजी सचिव रामअवतार पारीक, भाजपा मंडल सांजू अध्यक्ष रामनिवास बेनीवाल, शिक्षक संघ संरक्षक सुरेश कुमार डूडी, समाजसेवी विष्णु टांडी मांडल, प्रकाश करवा, किशोर बैंदा चुई, पूर्व पार्षद भंवरलाल धोजक, जितेंद्र दाधीच, पवन बिंदा, मुकेश धोजक, सीआई हरीश कुमार सांखला, डॉ. आरके चौधरी, सुशील जांगिड़, राजू सिंधी, पर्वतसिंह हाडा, कैलाश राठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।