डेगाना विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष 15 करोड़ से भी ज्यादा की सड़कों का बिछ रहा है जाल - किलक ग्राम चुई से खिंवताणा मुख्य सड़क शिलान्यास समारोह आयोजित, 1.20 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
13 Aug 2025

डेगाना विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष 15 करोड़ से भी ज्यादा की सड़कों का बिछ रहा है जाल

डेगाना.:उपखंड के ग्राम पंचायत चुई से ग्राम पंचायत के खिंवताणा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क 5 किलोमीटर का निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। इस सड़क का निर्माण 1.20 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग डेगाना की ओर से किया जाएगा। मुख्य अतिथि डेगाना विधायक अजयसिंह किलक ने कहा कि डेगाना विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष बजट घोषणाओं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री- पीडब्ल्यूडी मंत्री दिया कुमारी ने 15 करोड़ से भी ज्यादा की सड़कों की स्वीकृतियां दी है। यह क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि सड़कों का जाल चारों ओर गांव ढाणियों तक बिछेगा। तो वहीं टूटी- फूटी सड़कों की मरम्मत व विकास कार्यों के लिए गांवों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने विकास को प्राथमिकता देते हुए कहा कि सड़क, बिजली, पानी सहित चिकित्सा विभिन्न सुविधाओं के लिए लगातार तत्पर होकर काम कर रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग डेगाना के एक्सईएन दौलतराम चौधरी ने कहा कि विधायक अजयसिंह किलक की अनुशंसा पर इस वर्ष डेगाना क्षेत्र को खूब सड़कों की स्वीकृतियां मिली है। तो वहीं विभिन्न शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग मरम्मत कार्य, विभिन्न विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इसके लिए उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को पाबंद किया गया है कि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण करें, अच्छा काम हो। समारोह में भाजपा युवा नेता किशोर बैंदा चुई ने कहा कि चुई ग्राम पंचायत व खिंवताणा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों, आसपास की ढाणियों को 5 किलोमीटर के लिए जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क होगी। जो यह ऐतिहासिक विकास कार्य की श्रेणी में है। उन्होंने विभिन्न विकास कार्य करवाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया। तो इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न समस्याएं, मुद्दों को लेकर भी विधायक को अवगत करवाया। इस मौके पर पीडब्लूडी एक्सईएन दौलतराम चौधरी, एईएन मनोहरलाल, भाजपा युवा नेता किशोर बैंदा चुई, राजकीय विद्यालय प्रिंसिपल महिपाल धाभाई, पवन बैंदा, गिरधारीलाल, ओमप्रकाश वैष्णव, देवराज धाभाई, देवेंद्र ओझा, भंवरलाल सैन, हीरालाल डूडी, रामनिवास मुंडन, पटवारी दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश मुंडन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने निकाला विधायक का भव्य जुलूस:-ग्राम चुई में आयोजित सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे डेगाना विधायक अजयसिंह किलक सहित जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने जोश खरोश के साथ प्रमुख सड़क का निर्माण स्वीकृत करवाने पर आभार जताया। भाजपा युवा नेता किशोर बैंदा चुई के नेतृत्व में ग्रामीण और युवाओं ने खुली गाड़ी में खड़ा करके विधायक सहित जनप्रतिनिधियों का गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकाला। भव्य मारवाड़ी परंपरा से स्वागत सम्मान किया गया।