डेगाना. 69 वीं नागौर जिला स्तरीय कबड्डी 17 वर्षीय छात्र वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह रविवार को वीर तेजा विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय डेगाना में हुआ। व्यवस्थापक रविन्द्र डूडी ने बताया कि 14 से 17 सितंबर तक चार दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता चलेगी। मुख्य अतिथि डेगाना विधायक अजयसिंह किलक एवं मुख्य वक्ता अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा सिहाग ने मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ खेल झंडा चढ़ाकर विधिवत् शुभारंभ किया। राजस्थानी परंपरा से माल्यार्पण साफा द्वारा स्वागत किया।विधायक किलक ने कहा खेलों का स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेल शारीरिक मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए जरूरी है। राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने में विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है। खेलों के लिए सरकार कृतसंकल्प है, खेल मैदान, खेल सामग्री सहित किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। खेलों के लिए विशेष बजट का भी प्रावधान किया गया है।






