डेगाना में सायर देवी चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उपखड़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह नवचयनित आरएएस सहित जनप्रतिनिधि, भामाशाह वह समाजसेवी रहे मौजूद, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा, मैच देखने उमड़े सैकड़ो लोग
20 Jan 2026

डेगाना में सायर देवी चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उपखड़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह

डेगाना. दो दिवसीय उपखंड स्तरीय 

सायर देवी चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंगलवार को दशहरा मैदान में हुआ। प्रतियोगिता आयोजक भामाशाह परिवार के पूर्व आयकर अधिकारी मोडूराम कूंकणा, रामनिवास कूंकणा, पूर्व सरपंच श्रीकांत कूंकणा व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा सहित कूंकणा परिवार ने सभी अतिथियो का सम्मान किया। सबसे पहले समाजसेवी शायर देवी चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में उपखण्ड क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मदनलाल अटवाल, नवचयनित आरएएस संजय भाम्बू, सरिता महिया, मनीष गहलोत, मंडल सदस्य डॉ. हनुमान जाजुन्दा, आरएलपी वरिष्ठ नेता लक्ष्मणसिंह मुवाल, पार्षद गिरधारी मुंडेल, 

पूर्व प्रधान परसाराम चोयल, सरपंच मांगीलाल बेनीवाल, उपाध्यक्ष पालिका हारून रशीद, ठेकेदार नरसीराम कटारिया, शिक्षाविद् लालाराम कुलरिया, पार्षद कन्हैयालाल स्वर्णकार, सरपंच किशनसिंह भूकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष बंशीलाल चोयल, भामाशाह द्वारका प्रसाद हेड़ा, लालाराम खिलेरी सहित मंचस्थ थे।

इन्होंने किया संबोधित:- 

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत् शुभारम्भ किया। नवचयनित आरएएस संजय भांभू गौरेडी ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मबल, भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, जो उन्हें बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। पालिकाध्यक्ष मदनलाल अटवाल ने कहा कि कुंकणा परिवार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र के युवाओं के लिए लाभकारी हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को ऐसे मंचों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल प्रतियोगिताएं आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ बेहतर भविष्य की राह प्रशस्त करती हैं।

डेगाना में सायर देवी चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उपखड़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह

पीटीआई राजेंद्र गौड़ ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। वहीं भामाशाह द्वारका प्रसाद हेड़ा ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम परिवार के संस्कारों को दर्शाते हैं।

पंचायत समिति सदस्य डॉ. हनुमान जाजुन्दा ने कूकना परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक गतिविधियों में परिवार का योगदान क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है। मंच संचालन कानाराम कंसवा ने किया। इस मौके पर कैलाश तिवाड़ी, पूर्व पार्षद जितेंद्र दाधीच, आरएलपी नेता राकेश महिया, माॅडल स्कूल प्रार्चाय पूनाराम महिया, पूर्व पार्षद अम्बालाल सोनी, प्रेमजी सियाक, जाट समाज अध्यक्ष खिंवराज बाना, नाथूराम पलिया, पार्षद रफीक खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

रोमांचक रहे मुकाबले:- 

पीटीआई राजेंद्र गौड़ व पीटीआई राजेंद्र मुंडेल ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच का मुकाबला गुंदीसर बनाम सिरासना टीमों के बीच खेला गया। जिसमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गुंदीसर ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार वीर तेजा विद्या मंदिर स्कूल डेगाना बनाम हरसौर के बीच रोमांचक मैच हुआ, जिसमें वीर तेजा विद्या मंदिर विजेता रही। खुड़ी कलां बनाम जालसू के बीच में हुआ जिसमें खुड़ी कलां विजेता रही। मेवड़ा बनाम कुरैशी मोहल्ला के मैच में मेवड़ा विजेता रही।