डेगाना में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर निकाली विशाल निशान पदयात्रा, गूंजे बाबा के जयकारें श्याम मंदिर चांदारूण में श्याम जन्मोत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
01 Nov 2025

डेगाना में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर निकाली विशाल निशान पदयात्रा, गूंजे बाबा के जयकारें

डेगाना.श्याम परिवार चांदारूण व डेगाना की ओर से शनिवार को श्याम जन्मोत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के वैंकटेश सत्यनारायण मंदिर से श्याम मंदिर मंदिर तक विशाल श्याम निशान पदयात्रा निकाली गई। शहर के सदर बाजार स्थित वैंकेटेश सत्यनारायण मंदिर निशान यात्रा रवाना हुई। श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद हेड़ा ने बताया कि श्याम प्रेमियों ने सुबह मंदिर प्रांगण में श्याम निशान की पूजा कर बाबा श्याम की आरती की। निशान यात्रा शहर के सदर बाजार, डिप्टी ऑफिस, हॉस्पिटल चौराहे, फाटक होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। हाथों में बाबा श्याम के निशान लिए श्याम भक्त जयकारे लगाते चल रहे थे। बाबा श्याम की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पटाखें फोड़ कर स्वागत किया गया।