डेगाना में तहसील स्तरीय पूर्व ऊर्जा मंत्री कालवी जयंती पर रक्तदान शिविर एवं स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण जैसे कार्यक्रमों में दिखी सर्व समाज की भागीदारी रक्तदान शिविर में 104 यूनिट एकत्रित, क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना, एचडीएफसी बैंक शाखा, भारत विकास परिषद सहित विभिन्न संगठनों ने निभाई भागीदारी, उमड़े सैकड़ो लोग
08 Dec 2025

डेगाना में तहसील स्तरीय पूर्व ऊर्जा मंत्री कालवी जयंती पर रक्तदान शिविर एवं स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण जैसे कार्यक्रमों में दिखी सर्व समाज की भागीदारी

डेगाना.जैन समाज भवन में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री कल्याण सिंह कालवी की 93 वीं जयंती के मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना, एचडीएफसी बैंक शाखा डेगाना के संयुक्त तत्वावधान में दिनभर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। विधिवत् शुभारंभ क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना अध्यक्ष डॉ. भंवरसिंह बिका, राजपूत करणी सेना राष्ट्रीयध्यक्ष प्रतापसिंह कालवी, राजपूत सभा संस्थान ब्यावर जिलाध्यक्ष अजीतसिंह चांदारूण, प्रबंधक बजरंगसिंह राठौड़, भैरूंदा प्रधान जसवंतसिंह थाटा, भाविप अध्यक्ष भानुप्रकाश टाक, शिक्षाविद् शिम्भूसिंह तिलानेस, समाजसेवी सुरेन्द्रसिंह आंतरोली की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया। 

रक्तदान की एक-एक बूंद बताया जीवन के लिए महत्व:- 

क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना अध्यक्ष डॉ. भंवरसिंह बिका ने कहा कि रक्तदान महादान है, हर व्यक्ति को जीवन में रक्तदान करने की प्रेरणा दी। प्रतापसिंह कालवी ने कहा कि रक्तदान की एक-एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकता है। इसलिए रक्तदान करें। शरीर स्वस्थ रहता है, पुण्य भी मिलता है। अजीतसिंह चांदारूण ने कहा कि जयंती या ऐसे कार्यक्रमों पर समाजसेवा, पुण्य धार्मिक कार्यों से जुड़े काम करने चाहिए यह किसी एक समाज का नहीं 36 कौम का कार्यक्रम साबित हुआ।

104 यूनिट हुआ संग्रहित, रक्तदाताओं का किया सम्मान:- 

डेगाना में तहसील स्तरीय पूर्व ऊर्जा मंत्री कालवी जयंती पर रक्तदान शिविर एवं स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण जैसे कार्यक्रमों में दिखी सर्व समाज की भागीदारी

रक्तदान शिविर में सुबह से लेकर शाम तक युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवा नेता हुक्माराम बाजिया ने रक्तदान कर कहा कि यह सबसे बड़ा दान है। सबसे पहले महिला शिक्षाविद् डॉ. पालू चौधरी ने रक्तदान किया। उन्हें बैंक व समिति की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 104 यूनिट रक्त का संग्रहण जेएलएन अजमेर ब्लड बैंक टीम ने किया। पूरी टीम का भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

तोषनीवाल ने 23 वीं बार व बीका ने 18 वीं बार किया रक्तदान:- 

शिविर में युवा व्यापारी सुशील तोषनीवाल ने 23 वीं बार रक्तदान कर रिकॉर्ड कायम किया। तो वहीं युवा कार्यकर्ता जयेंद्रसिंह बीका ने 18 वीं बार रक्तदान कर संदेश दिया। इनका सम्मान किया गया।

यह रहे प्रमुख संस्थाओं व समाज के लोग मौजूद:- 

इस मौके पर डॉ. आरके चौधरी,

एचडीएफसी बैंक शाखा मैनेजर बजरंगसिंह, ममता शेखावत, सरपंच महेंद्रसिंह नूंद, सुरेंद्रसिंह आंतरोली,

गिरवरसिंह सिरसू, करणसिंह, मांगीलाल तोषनीवाल, बिरदीचंद तोषनीवाल, रमेश तापड़िया, पूर्व सरपंच छोटूसिंह झगड़वास, घनश्यामसिंह डोटोलाई, जयसिंह जालसू,  दौलतसिंह शेखावत, शौभागसिंह झगड़वास, संजयसिंह सिसोदिया, छैलूसिंह पुनास, सुमेरसिंह भाटी, श्रवणसिंह रोहिणा, वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गुर्जर दीपपुरा, अभयराजसिंह नून्द, भैराराम सेन, माणक तोषनीवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।