डेगाना में चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक:- निर्माणाधीन चिकित्सा भवनों का निरीक्षण समय- समयपर करें, ताकि, निर्माण कार्यों की गुणवता बनीं रहें: एसडीएम
11 Nov 2025

डेगाना में चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक:-

डेगाना. डेगाना पंचायत समिति सभागार कक्ष में एसडीएम मोहन चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एसडीएम मोहन चौधरी ने कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक नागरिक को तत्परता के साथ उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को निर्देश दिए की मौसमी बीमारियों में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें। बन रहे चिकित्सा भवनों का निरिक्षण करते रहें, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनी रहें। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओ को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सकीय सुविधाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही, आमजन के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने, चिकित्साकर्मियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने पर जोर दिया। बैठक में बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया ने बुनियादी चिकित्सकीय ढांचे के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि डेगाना ब्लॉक की शिशु मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम है। अन्य ब्लॉकों की तुलना में डेगाना में मातृ मृत्यु दर में सर्वाधिक गिरावट आई है। संस्थागत प्रसवों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

डेगाना में चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक:-

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिकारियों को चरणबद्ध कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पूर्ण सतर्कता बरतने, आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, तथा अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन बेड सहित संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय किए जाने वाले कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बताया गया कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

मेंटल हेल्थ सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रशिक्षण:- 

ब्लॉक हेल्थ ऑफिसर शिम्भूराम कड़वासरा ने बताया कि मेन्टल हेल्थ के साथ तम्बाकू मुक्त अभियान व एनीमिया रोकथाम के लिए नए इंजेक्शन एफसीएम की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर पीएमओ डॉ. संजय केड़िया, डॉ. रामदेव बुटाटी, डॉ. पूजा बंवरला, डॉ. प्रहलादराम सांजू, डॉ. 

अभिषेक सिरासना, डॉ. स्नेहा पुंदलौता, डॉ. सचिन गुर्जर खुड़ी, डॉ. पूजा कितलसर, डॉ. संदीप जाखेड़ा,  डॉ. प्रज्ज्वल चुई, डॉ. धर्मवीर बेनीवाल, रामकुंवार बीडियासार, ब्लॉक सुपरवाइजर कैलाश डुकिया, आरके जांगिड़, संजय रूनवाल सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।