डेगाना गांव के पिण्डिया भैंरुजी महाराज मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन प्रवचन, भजन संध्या सहित कार्यक्रम आयोजित, उमड़े श्रद्धालु
09 Nov 2025

डेगाना गांव के पिण्डिया भैंरुजी महाराज मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

डेगाना. डेगाना गांव में स्थित भैंरूजी महाराज के मंदिर में रविवार को चंदाबाई पत्नी धनराज वैधमुथा खींवदी, सुमेरपुर के द्वारा भजन संध्या एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वाणी वक्ता संतोष बाईसा हरी कृपा आश्रम बिकरलाई, जैतारण ने कहा कि मनुष्य के कर्मो व फल की चर्चा विस्तार से करते हुए देवी देवताओं के बताए गए मार्गदर्शन और उनके सेवा और लोगों के धार्मिक कार्यों के बारे में बताया। भजनों की सरिता रवि कुमार राव सरदार शहर ने बहाते हुए श्रोताओं को भजन संध्या मे बांधे रखा। मंदिर पुजारी चम्पालाल काच्छवाल ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर ताराचंद गहलोत, श्यामलाल बारूपाल, महेन्द्र बारूपाल, भैरूलाल, प्रवीण कुमार, राजेंद्र कुमार, भरत कुमार, पुनाराम राव स्काउटर सहित ग्रामीण मौजूद थे। आचार्य कीर्ति ओझा ने वैदिक मंत्रो से अनुष्ठान करवाया।