डेगाना के शहरी क्षेत्र झगड़वास में बन रहें जनता क्लिनिक भवन निर्माण का बीसीएमओ ने किया निरीक्षण भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को दिए दिशा- निर्देश, कहा गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए काम
15 Oct 2025

डेगाना के शहरी क्षेत्र झगड़वास में बन रहें जनता क्लिनिक भवन निर्माण का बीसीएमओ ने किया निरीक्षण

डेगाना. डेगाना उपखंड सहित क्षेत्र में चल रहे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न निर्माण कार्यों का लगातार बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही निर्माण कार्यों को लेकर किसी तरह से गुणवत्ता में कमजोरी पाएं जाने पर कार्रवाई करने की बात कहीं। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने को लेकर ठेकेदारों को पाबंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया ने डेगाना के शहरी क्षेत्र झगड़वास में नवसृजित जनता क्लिनिक के बन रहें भवन निर्माण कार्य का निरिक्षण किया। इस मौके पर सीमेंट, कंकरीट, बजरी की गुणवता की जांच भी की। सम्बंधित ठेकेदार को समय पर काम पूर्ण करने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि झगड़वास क्षेत्र में जनता क्लिनिक खुलने से जनता को चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं में खूब लाभ होगा। उन्होंने बताया कि पूरे ब्लॉक में जगह-जगह भवन निर्माण कार्य चल रहे हैं। तो वहीं चिकित्सा सेवाओं में आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है।