डेगाना के नीरज सैन बने संयुक्त सहायक निदेशक, गृह मंत्रालय में मिली अहम जिम्मेदारी
26 Feb 2026

डेगाना के नीरज सैन बने संयुक्त सहायक निदेशक, गृह मंत्रालय में मिली अहम जिम्मेदारी

डेगाना (नागौर)।

नगर पालिका डेगाना के वार्ड संख्या 2, लगोंड़ निवासी नीरज सैन का चयन गृह मंत्रालय के अंतर्गत डायरेक्टरेट ऑफ कोऑर्डिनेशन पुलिस वायरलेस (DCPW) में संयुक्त सहायक निदेशक (Joint Assistant Director) पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

नीरज सैन, तेजा राम सैन के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों, समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। नीरज की इस उपलब्धि को डेगाना क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।

डायरेक्टरेट ऑफ कोऑर्डिनेशन पुलिस वायरलेस, गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत महत्वपूर्ण संस्था है, जो देशभर में पुलिस संचार व्यवस्था के समन्वय और तकनीकी सुदृढ़ीकरण का कार्य करती है। ऐसे प्रतिष्ठित पद पर चयन को युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।

नीरज सैन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिताजी, माताजी, बड़े भाई अमित सैन (अधीक्षक, कस्टम विभाग), धीरज, राजेश (प्रिंसिपल), समस्त परिवारजनों एवं गुरुजनों को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से सुनील सर के मार्गदर्शन को अपनी सफलता में उल्लेखनीय योगदान बताया।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने कहा कि नीरज सैन की मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल हुआ है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।