डेगाना के जैन भवन में रक्तदान शिविरः 149 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ, तेरापंथ युवक परिषद ने किया आयोजन।
18 Sep 2025

डेगाना के जैन भवन में रक्तदान शिविरः 149 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ, तेरापंथ युवक परिषद ने किया आयोजन।

डेगाना शहर के जैन भवन में बुधवार को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में रक्तदान का अमृत महोत्सव का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के द्वारा प्रायोजक स्मृति शेष पुखराज जी चोरड़िया कि स्मृति में चोरड़िया परिवार आयोजन किया गया। जैन भवन में बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।प्रवीण चोरड़िया ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 149 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। यह शिविर स्वर्गीय पुखराज चोरडिया की स्मृति में 'रक्तदान का अमृत महोत्सव' के तहत आयोजित किया गया था।

डेगाना के जैन भवन में रक्तदान शिविरः 149 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ, तेरापंथ युवक परिषद ने किया आयोजन।

शिविर का शुभारंभ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राधाकिशन बिंदा, उपजिला अस्पताल प्रभारी संजय केडिया और बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया, भामाशाह मोडूराम कूकना की अध्यक्षता में हुआ। विधायक अजय सिंह किलक ने भी शिविर में शिरकत की। उन्होंने तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों और चोरड़िया परिवार से मुलाकात की, साथ ही रक्तदाताओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।विधायक किलक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक किलक ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह दूसरों का जीवन बचाने में सहायक होता है और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। यह रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक चला।आयोजन समिति के नोरत चोरड़िया ने बताया कि शिविर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के तत्वावधान में चोरड़िया परिवार द्वारा प्रायोजित था। इस आयोजन में समाज के युवाओं सहित सर्व समाज के लोगों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। डेगाना उपजिला अस्पताल प्रभारी संजय केडिया सहित चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों का शिविर को सफल बनाने में सहयोग रहा।