डेगाना के उप जिला अस्पताल में संयुक्त निदेशक अजमेर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में हुआ जबरदस्त सुधार से जेडी हुये संतुष्ट अस्पताल की सुधरी व्यवस्थाएं, रंग- रोशन के साथ ही वार्डों की स्थिति देखकर बोले बेहतर हुई व्यवस्थाएं, दिए दिशा- निर्देश
24 Oct 2025

डेगाना के उप जिला अस्पताल में संयुक्त निदेशक अजमेर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में हुआ जबरदस्त सुधार से जेडी हुये संतुष्ट

डेगाना. उपखंड मुख्यालय के सबसे बड़े उप जिला अस्पताल में शुक्रवार को अचानक ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अजमेर संभाग संयुक्त निदेशक डॉ. संपतसिंह जोधा ने निरीक्षण किया। दोपहर 2 बजे करीब अचानक निरीक्षण में पहुंचे संयुक्त निदेशक को देखकर चिकित्सा कर्मी व स्टाफ भी हरकत में आ गए। हालांकि, नियमित रूप से ओपीडी, वार्डों की व्यवस्थाएं दुरुस्त थी। अचानक संयुक्त निदेशक ने पहुंचकर मौके पर अस्पताल के सभी वार्डो, ऑपरेशन थिएटर, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, पर्ची काउंटर, प्रत्येक चिकित्सकों के कक्ष  सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की उन्होंने जानकारी लेते हुए बारीक से निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अस्पताल में मिलने वाली मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं के लेकर भी मरीजों से वन टू वन बातचीत की। उन्होंने देखा कि वार्डो की सफाई व्यवस्था से लेकर अस्पताल में रंग-रोशन, चद्दर बेड, गद्दे वगैरा चेंज किए हुए थे। तो वही सभी कार्मिक और चिकित्सक भी अस्पताल समय में ड्यूटी पर मिलें। उन्होंने व्यवस्थाओं को बारीकी से देखकर फिर भी मरीजों को सरकार की प्रत्येक योजना से लाभान्वित करने की दिशा निर्देश दिए।

डेगाना के उप जिला अस्पताल में संयुक्त निदेशक अजमेर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में हुआ जबरदस्त सुधार से जेडी हुये संतुष्ट

इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अश्वनी लोमरोड़, डॉ. जगदंबेसिंह राठौड़, डॉ. प्रेमरतन गोदारा, डॉ. राजेश बारूपाल, डॉ. मुकेश पूनिया, श्रवण कस्वां, नर्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष रामनिवास बेनीवाल, मांगीलाल डूकिया, महेंद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा स्टाफ एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।

6 महीने पहले संयुक्त निदेशक ने किया था निरीक्षण, जयपुर से भी आई थी टीम, अब हुआ जबरदस्त सुधार:- 

उप जिला अस्पताल में 6 महीने पहले लगभग 25 अप्रैल को संयुक्त निदेशक अजमेर डॉ. संपतसिंह जोधा ने निरीक्षण किया था। अस्पताल में अव्यवस्थाओ अन्य  को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद  लगातार सुधार के प्रयास किए गए। फिर अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजय केड़िया व बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया के बनने के बाद अस्पताल में काफी सख़्ती से व्यवस्थाओं में सुधार किया गया। अस्पताल में इन दिनों व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्थाओं में  सुधार किया। जिसको लेकर जोधा ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में अच्छा सुधार हुआ है। ओपीडी की सेवाएं भी अच्छी हुई है। अस्पताल में रंग- रोगन से भी वार्डों में पर्दे वगैरा, चद्दर वगैरह सभी व्यवस्थित पाई गई। इसके साथ भी उन्होंने और भी व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।