डेगाना. उपखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति गजानन की जगह-जगह स्थापना की गई। तो वहीं घर-घर पूजा अर्चना भी हुई। गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर गणपति महोत्सव का विधिवत् शुभारंभ हुआ। शहर के अवनीश हॉस्पिटल डेगाना परिसर में गणेश महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गणपति बप्पा की मिट्टी से बनी मूर्ति को लाकर महोत्सव में स्थापित किया गया। इसके बाद विधिवत् पूजा- अर्चना की गई। आरती की गई, प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरिया की गूंज भी सुनाई दी। कार्यक्रम में डॉ. अमित चौधरी, डॉ. धनश्री चौधरी, अवनीश चौधरी, अद्विता चौधरी, दिनेशसिंह, डिंपल सोनी, चेतन कसवां, प्रेम देवी पारीक, रीमा, शिव कुमार, मोहन, हरिश गुर्जर, सचिन गुर्जर, सोनू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इसी प्रकार घर- घर भी गणपति की पूजा-अर्चना की गई।






