डेगाना. उपखंड मुख्यालय की कृषि उपज मंडी परिसर में अब लगातार किसानों का चारों तरफ जमावड़ा नजर आने लगा है किसान कृषि जिंसों को निकालकर अनाज लेकर मंडी की ओर रुख कर रहे हैं। मंडी में चारों तरफ किसानों के वाहनों की रेलमपेल लगी हुई है। तो वही मंडी के व्यापारी भी मंडी में अनाज की खरीद कर रहे हैं। कृषि मंडी सचिव राजेंद्र कुमार रियाड़ ने बताया कि जैसे ही खेतों से किसान फसलों को निकालकर अनाज लेकर मंडी में आने लगे हैं। मंडी सचिव राजेंद्र कुमार रियाड़ ने बुधवार को मंडी परिसर का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों व स्टाफ को भी दिशा निर्देश दिए। मंडी में खराब मौसम की वजह से मंगलवार को अवकाश रखा गया था, व्यापारियों की ओर से, तो वहीं जैसे ही बुधवार को मंडी खुली, किसानों की भीड़ मंडी में उमड़ पड़ी। बुधवार को सुबह से शाम तक किसानों की भीड़ नजर आई। मंडी में किसान पिकअप गाड़ियों, ट्रैक्टर, अन्य वाहनों से अनाज लेकर पहुंच रहे हैं। कृषि मंडी में सबसे ज्यादा फसल ग्वार आ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर मूंग, अन्य कृषि जींसों को भी किसान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। कृषि उपज मंडी में आने वाली कृषि जिंसों के भाव वैसे इस बार मुख्य रूप से मूंग की फसल में बारिश और बीच में खराबा होने से कुछ मूंग काले- पीले होने से भाव अलग-अलग आ रहे हैं। तो इसमें ग्वार प्रति क्विंटल 4000 से 4600 तक, मूंग प्रति क्विंटल 4000 से 7000 तक बिक रहा है। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अलग-अलग किसानों की ढेरियों पर जाकर बोली लगाकर किसानो का माल खरीदा। अब जल्दी समर्थन मूल्य मूंग प्रक्रिया के बीच टोकन कट गए हैं। मगर, अभी प्रकिया शुरू नहीं हुई है। डेगाना क्रय विक्रय सहकारी समिति भी समर्थन मूल्य पर मूंग व मूंगफली की खरीद शुरू करेगी।






