डेगाना. पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं जननायक कल्याणसिंह कालवी की 93 वीं जयंती का आयोजन क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना राजपूत समाज उपखड़ क्षेत्र की ओर से गुरुवार को किया गया। इस मौके पर सबसे पहले कवि के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें सभी समाज और व्रत और संगठनों के लोगों ने याद किया। इस मौके पर सर्व समाज जयंती कार्यक्रम में क्षत्रिय सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. भंवरसिंह बीका ने कालवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कालवी समाज संगठन, सिद्धांत व संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि “कालवी ने जीवनभर समाज और राष्ट्रहित में कार्य किया। युवाओं को जोड़ने, शिक्षा और संगठन निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है। उनकी जयंती हमें सेवा और समर्पण का संदेश देती है।” इस मौके पर उनका प्रसिद्ध नारा "जोगां ने जग पूछै, नाजोगा ने कुण पूछै…। जो देशभर में चर्चित है।






