जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विराज बिंदा रहा डेगाना का छात्र रहा प्रथम स्थान पर, किया सम्मान
06 Sep 2025
रिपोर्टर : राकेश करवा
डेगाना. उपखंड मुख्यालय के ग्राम किरड़ की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 69 वीं नागौर जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। न्यू स्टार ब्लूरोज इंटरनेशनल स्कूल डेगाना डायरेक्टर सूर्यपालसिंह सिरसूं एवं संचालक ज्योति कंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर न्यू स्टार ब्लूरोज इंटरनेशनल स्कूल डेगाना का छात्र विराज बिदां पुत्र संजय बिंदा एवं द्वितीय स्थान पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल जायल का छात्र रोहित सेन रहा। पीईईओ धर्मपाल बाना, प्रधानाध्यापक धर्मपाल सारण ने बताया कि विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर शिक्षाविद् नाथूराम बेनीवाल, हनुमानराम बान्ना, श्रीकिशन गुर्जर, मोहित राइका सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।






