जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में कुचीपला की राजकीय विद्यालय की खिलाडियों किया खिताब पर कब्जा छात्राओं की टीम का लौटने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत
17 Sep 2025

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में कुचीपला की राजकीय विद्यालय की खिलाडियों किया खिताब पर कब्जा

डेगाना. ग्राम पंचायत कुचीपला की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। शिक्षाविद् अर्जूनसिंह डोटोलाई ने बताया कि जिला स्तरीय खो- खो प्रतियोगिता कुचामन सिटी में खेले जा रहे 14 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय कुचीपला की छात्राओं ने राजकीय विद्यालय पांचवां को 19 पोईन्ट्स से हराकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक सज्जन मेघवाल, टीम प्रभारी जितेन्द्रसिंह खिडिया,  पुष्पा देवी के नेतृत्व में टीम ने शानदार सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्य डा. सीमा जोशी सहित ग्रामीणों ने छात्रा खिलाड़ियों का स्वागत सम्मान कर गांव के लिए व स्कूल के लिए गर्व की बात बताई।