जिलाध्यक्ष की रेस में कांग्रेस के निष्ठावान व जमीनी कार्यकर्ताओं को वरीयता मिलेंगी- पर्यवेक्षक विधानसभा स्तरीय ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी डेगाना की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित, पदाधिकारी सहित अन्य लोगों से लिया फीडबैक, संगठन पर हुई चर्चा
08 Oct 2025

जिलाध्यक्ष की रेस में कांग्रेस के निष्ठावान व जमीनी कार्यकर्ताओं को वरीयता मिलेंगी- पर्यवेक्षक

डेगाना. डेगाना विधानसभा स्तरीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत डेगाना के अजमेर रोड़ पर स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को डेगाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विधानसभा स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित हुई। तो वहीं नया जिलाध्यक्ष बनाने के लिए जिले में कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर एआईसीसी, पीसीसी की ओर से नियुक्त तीन पर्यवेक्षक व जिला प्रभारी डेगाना आएं। नियुक्त एआईसीसी पर्यवेक्षक शाकिर सनदी, जिला प्रभारी व विधायक सुजानगढ़ मनोज मेघवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, पीसीसी पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन अलवर व मूलाराम भादू ने डेगाना पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आम लोगों से चर्चा की।सबसे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल, पूर्व जिला सचिव भागीरथ चुड़ियास, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल मांझी, पूर्व सरपंच पन्नाराम काला, पार्षद रामलाल कुलरिया, राजीव गांधी कांग्रेस संगठन प्रदेश महासचिव हिंमाशु ढाका, सरपंच गोकुलराम दिवराया, सरपंच हनुमानराम चोयल, पुरखाराम फौजी, बंशीलाल मिठडिया सहित ने पर्यवेक्षकों का स्वागत सम्मान विधानसभा क्षेत्र की परिस्थितियों सहित विभिन्न मुद्दों से अवगत करवाया। जिलाध्यक्ष के दावेदारों से आएं आवेदनों को लेकर चर्चा कर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की। साथ ही कांग्रेस कार्यालय में सामूहिक बैठक पर संगठन सृजन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

जमीनी स्तर से पार्टी संगठन को देंगे मजबूती:  

पर्यवेक्षक शाकिर सनदी ने कहा कि अब जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाएंगे। 

जिलाध्यक्ष की रेस में कांग्रेस के निष्ठावान व जमीनी कार्यकर्ताओं को वरीयता मिलेंगी- पर्यवेक्षक

सनदी ने कहा कि पहले पर्यवेक्षक जिले में आकर 15-20 लोगों से बातचीत कर जिलाध्यक्ष का नाम फाइनल कर देते थे, अब ऐसा नहीं होगा। आगामी 12 अक्टूबर तक जिले में रहेंगे, रोजाना अलग-अलग स्थानों पर जाकर 8 घंटे की बैठकें कर कार्यकर्ताओं से राय लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा साधारण जमीनी कार्यकर्ताओं को उचित मौका दिया है। जिलाध्यक्ष की रेस में कांग्रेस के निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ताओं को वरीयता मिलेगी। नागौर प्रभारी व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि कई बार अध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की 5 साल की गतिविधियों, जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता के आधार पर होगा। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने बताया कि पहले जिलाध्यक्षों के नाम ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को भेजे जाते थे, जहां नेताओं की पसंद के आधार पर मोहर लगाकर नाम फाइनल होता था। अब यह प्रक्रिया बदल गई है। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक लेवल से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक, सभी की राय ली जाएगी। पहले लोग कहते थे जिलाध्यक्ष सिफारिश से बनते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान चलाया है। कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण ही असली योग्यता होगी। दावेदार की पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में सकारात्मक छवि होगी, वही नया जिलाध्यक्ष बनेगा।मंच संचालन कांग्रेस पूर्व जिला सचिव भागीरथ चुड़ियास ने किया। 

बैठक में यह रहे मौजूद:- 

बैठक में कांग्रेस शिक्षक संघ प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लालाराम कुलरिया, शिवनाथसिंह चौधरी, कांग्रेस नेता छोटूराम गुगडवाल, प्रेमजी सियाक, शिम्भू शर्मा,  गजेंद्रसिंह, गजेंद्र सारण, भंवरलाल सारण, खेमाराम खंगवाल, अब्दुल शकूर, पीपी टेलर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।