जलग्रहण महोत्सव की विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को दिया संदेश, विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह पालडी कलां में जलग्रहण विकास एवं भू- संरक्षण विभाग द्वारा जलग्रहण महोत्सव का आयोजन हुआ, निबंध, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
18 Nov 2025

जलग्रहण महोत्सव की विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को दिया संदेश, विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

डेगाना. स्वीकृत जलग्रहण क्षेत्र ग्राम पंचायत पालड़ी कलां की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जलग्रहण विकास एवं भू- संरक्षण विभाग भैरुन्दा द्वारा जलग्रहण महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जल संरक्षण से सम्बन्धित छात्र छात्राओं में निबन्ध, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। नए कार्यों का भूमि पुजन का आयोजन किया गया। आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवाराम व सरपंच सीता देवी ने छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया। जलग्रहण विकास विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में निर्मित टिनशैड (प्रार्थना स्थल) का लोकार्पण मुख्य अतिथि सीता देवी सरंपच ग्राम पंचायत पालडी कलां व प्रधानाचार्य देवाराम द्वारा किया गया। राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 17 नवंबर से दिनांक 16 दिसंबर तक जलग्रहण महोत्सव का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है।