चेन्नई में गूंजेगा डेगाना का सुर, राजेंद्रसिंह चंपाखेड़ी एंड पार्टी देंगी भक्ति रस की प्रस्तुतियां आकाशवाणी गायक कलाकार एंड पार्टी के होंगे कार्यक्रम, प्रवासियों की ओर से चेन्नई में होगा कार्यक्रम
28 Mar 2026

चेन्नई में गूंजेगा डेगाना का सुर, राजेंद्रसिंह चंपाखेड़ी एंड पार्टी देंगी भक्ति रस की प्रस्तुतियां

डेगाना. दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में आयोजित होने जा रहे भव्य हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में नागौर जिले की डेगाना तहसील का लोक-सांस्कृतिक योगदान खास आकर्षण बनेगा। ग्राम चंपाखेड़ी निवासी आकाशवाणी से जुड़े सुप्रसिद्ध भजन गायक राजेंद्रसिंह चंपाखेड़ी एंड पार्टी इस धार्मिक आयोजन में अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्ति का वातावरण साकार करेंगे। राजपुरोहित समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा (2 अप्रैल 2026, गुरुवार) को आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार रात 8 बजे से भजन संध्या का शुभारंभ होगा, जिसमें देशभर के श्रद्धालु भाग लेंगे।

भजनों से बंधेगा भक्तिमय समां:- 

राजेंद्रसिंह चंपा खेड़ी अपनी मंडली के साथ भगवान हनुमान के जीवन, पराक्रम और भक्ति पर आधारित पारंपरिक व नवीन भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनकी गायकी की विशेषता लोकधुनों और शास्त्रीय संगीत का सुंदर संगम है, जो श्रोताओं को भावविभोर कर देता है। बताया जा रहा है कि उनकी टीम पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटी हुई है।

तैयारियां जोरों पर:- 

चेन्नई में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के लिए मंच सज्जा, ध्वनि व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी और धार्मिक सजावट से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आएगा।

सामाजिक एकता का संदेश:- 

इस आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि विभिन्न राज्यों से आए समाजबंधुओं के बीच सांस्कृतिक समन्वय और एकता का संदेश भी प्रसारित होगा।