गुरुदेव स्वामी वासुदेवाचार्य जी के आगमन पर करवा सदन बना आस्था का केंद्र, देर तक गूंजते रहे जयकारे डेगाना में भक्ति की बही सरिता,
04 Apr 2026

गुरुदेव स्वामी वासुदेवाचार्य जी के आगमन पर करवा सदन बना आस्था का केंद्र, देर तक गूंजते रहे जयकारे

डेगाना शहर में रविवार शाम 5 बजे रामाअवतार करवा के निवासक ऊर्जा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब गुरुदेव स्वामी वासुदेवाचार्य  के डेगाना आगमन पर करवा सदन में भव्य स्वागत एवं सत्कार समारोह आयोजित किया गया। डीडवाना से डेगाना पधारे गुरुदेव के स्वागत के लिए पूरे परिसर को फूल-मालाओं, रंगोली और धार्मिक सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

 गुरुदेव का आगमन होने पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। “गुरुदेव की जय” के उद्घोष से पूरा करवा सदन गूंज उठा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु  गुरुदेव के दर्शन के लिए पहुंचे  

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। भक्तों ने श्रद्धा भाव से गुरुदेव का चरण पूजन किया और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात गुरुदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

इस अवसर पर गुरुदेव स्वामी वासुदेवाचार्य  ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जीवन में सच्ची शांति और सुख का मार्ग धर्म, सेवा और संयम से होकर गुजरता है।

गुरुदेव स्वामी वासुदेवाचार्य जी के आगमन पर करवा सदन बना आस्था का केंद्र, देर तक गूंजते रहे जयकारे

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सदैव सत्य और सदाचार का पालन करना चाहिए तथा समाज में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखनी चाहिए। उनके प्रेरणादायक प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए करवा परिवार के सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाई और आगंतुकों के स्वागत-सत्कार में किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश करवा, ताराचंद करवा, रामाअवतार करवा, अशोक करवा, सुरेश करवा, संजय करवा, गणपतलाल करवा, बृजमोहन करवा, राधेश्याम करवा, रामदेव करवा, जुगल करवा, ओमप्रकाश टेलर, रमेश हेड़ा, राकेश करवा, बालकिशन भूतड़ा, घनश्याम करवा, गोपाल करवा, पंडित राजाराम, बेधनाथ करवा, विष्णु करवा, छोटूलाल टेलर,आकाश करवा,पुनीत करवा,कृष्ण कुमार करवा,नटवरलाल करवा,अमृत करवा,रोहित करवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी संदेश दिया।