डेगाना. क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना तहसील स्तरीय कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक राजपूत सभा भवन डेगाना में गुरुवार को हुई। क्षत्रिय सेवा समिति उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह नून्द सरपंच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षत्रिय युवा मोर्चा डेगाना अध्यक्ष दौलतसिंह शेखावत ने बताया कि गत दिनों में मीडिया में आई खबरों में क्षत्रिय युवा मोर्चा डेगाना द्वारा डेगाना अस्पताल पीएमओ डॉ. संजय केड़िया का किया गया स्वागत -सम्मान कार्यक्रम क्षत्रिय युवा मोर्चा डेगाना की ओर से नहीं किया गया था। वह कुछ युवाओं ने निजी स्तर पर किया गया था। इस पर समिति की ओर से ऐतराज जताया गया, कि कोई भी समाज की संस्था के नाम से किसी भी तरह का किसी का सम्मान समारोह या कार्यक्रम अपने स्तर पर आयोजित नहीं करें। तो इस पर क्षत्रिय युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष जयेंद्रसिंह बीका ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि जो सम्मान किया गया, उसमें क्षत्रिय सेवा समिति व युवा मोर्चा की कोई भूमिका नहीं है, यह एक निजी कार्यक्रम था। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि कहीं भी कोई भी सम्मान कार्यक्रम या स्वागत या कहीं भी कोई कार्य होगा तो समिति अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की ओर से निर्णय किया जाएगा। बैठक में मुख्य महासचिव शौभागसिंह झगड़वास ने बताया कि सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया कि, आने वाले पंचायतराज चुनावों व नगर निकाय चुनावों के लिए भी डेगाना विधानसभा में समाज पूर्ण एकजुटता से चुनाव लड़ेगा। बैठक में में आनंदसिंह खिंदास, मोहन शसिंह रेंवत, गजेंद्रसिंह किरोदा, शिम्भुसिंह तिलानेस, पूर्व सरपंच अमरसिंह किरोदा, मनोहरसिंह किरड़, आसुसिंह टाक, शक्तिसिंह भाटी, जयेंद्रसिंह, नवराजसिंह गिंगालिया, कुशालसिंह ओडीन्ट, शिवराजसिंह तिलानेश, अभयराजसिंह नून्द, ओंकारसिंह, विक्रमसिंह खींवसर, भगवतसिंह पचरंडा, आदित्यसिंह, कुलदीपसिंह तिलानेश, धनसिंह ईडवा, अशोकसिंह सिरसूं, रघुवीरसिंह चांदारुण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहें। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।






