डेगाना.दिग्गज भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर डेगाना पहुंचे। राठौड़ सीधे चूरू से सांजू होते हुए डेगाना के नागौर रोड़ पुलिया के पास स्थित पायल होटल एंड रेस्टोरेंट में आयोजित क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना राजपूत समाज की ओर से स्वागत सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। राठौड़ को पहुंचते ही क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना अध्यक्ष डॉ. भंवरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में राजपूत सभा संस्थान ब्यावर जिलाध्यक्ष अजीतसिंह चांदारूण, भैरूंदा प्रधान जसवंतसिंह थाटा, शिक्षाविद् शिम्भूसिंह तिलानेस, अर्जूनसिंह डोटोलाई, सरपंच महेंद्रसिंह नूंद सहित समाज कार्यकर्ताओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत- सम्मान किया। मारवाड़ी परंपरा से मालाएं पहंनाकर साफा बंधनकर, स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, सामाजिक ताकत, संस्कारों के साथ-साथ राजनैतिक ताकत का होना भी जरूरी है। उन्होंने समाज में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी और विभिन्न संगठित कार्यों को बढ़ावा देने की बात कहीं। इसके साथ ही कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज केंद्र व राज्य में सत्ता पर काबिज है।






