केंद्र व प्रदेश सरकार का संकल्प, योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे, आमजन प्रशासन की पहुंच को महसूस करे- किलक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों में विधायक किलक ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
18 Sep 2025

केंद्र व प्रदेश सरकार का संकल्प, योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे, आमजन प्रशासन की पहुंच को महसूस करे- किलक

डेगाना. सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत गुरुवार को डेगाना विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत पालड़ी कलां एवं माण्डल जोधा ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुए। शिविरों में डेगाना विधायक अजय सिंह तिलक ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और साथ ही कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का संकल्प योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, लोगों को प्रशासन की पहुंच महसूस करना जरूरी है। यह शिविर जनकल्याण की दिशा में सार्थक पहल हैं। विधायक ने कहा कि आपसी संवाद, सहभागिता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का संकल्प है, कि सभी की भागीदारी ही हमें व सक्रिय होकर कार्य करने की ऊर्जा देती है। शिविर में तहसीलदार सतीश कुमार राव, समाजसेवी विष्णु टांडी मांडल, बीडीओ भंवराराम कालवी, वीडीओ, पटवारी सहित सभी विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करवाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों के साथ मिलकर शिविर स्थल पर ही कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए। शिविर में युवा समाजसेवी विष्णु टांडी मांडल ने कहा कि सरकार की ओर से चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर बहुत ही उपयोगी शिविर साबित होंगे। तो उन्होंने डेगाना विधायक अजयसिंह किलक‌ के लगातार सक्रिय रहकर शिविरों के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करने की, उनकी कार्यशैली को लेकर सराहना की।