केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर, किसान, गरीब, गांव विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता देगी जवाब- टांडी ब्लॉक कांग्रेस डेगाना विधानसभा स्तरीय आक्रोश बैठक पुन्दलौता में आयोजित, मजदूर, किसानों, ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश, चौपाल में की चर्चा, विभिन्न गांवों में सभाएं आयोजित
30 Jan 2026

केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर, किसान, गरीब, गांव विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता देगी जवाब- टांडी

डेगाना. 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना की ओर से विधानसभा स्तरीय कांग्रेस की ओर से चल रहे केंद्र सरकार के खिलाफ जन आक्रोश में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत चौपाल कार्यक्रम व सभाओं का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसके तहत ग्राम पंचायत पुन्दलौता में सार्वजनिक चौक में कांग्रेस की ओर से मजदूरों, किसानों, ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं ने चौपाल व सभा का आयोजन किया। संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता एवं सरपंच प्रतिनिधि मुकेश टांडी पुन्दलौता ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों, किसानों, गरीबों, ग्रामीणों के खिलाफ जन विरोधी नीतियों को लेकर अब आमजन धीरे-धीरे मुखर होने लगा है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायतराज व निकाय चुनावों में इसका बदला आमजन लेगा। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत केंद्र की मजदूरों के खिलाफ नीतियों अन्य मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की आमजन, गरीब, किसान, गांव के लोग विरोध में आने वाली नीतियों और अनेक मुद्दों को लेकर जनता में आक्रोश फैलने लगा है।

केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर, किसान, गरीब, गांव विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता देगी जवाब- टांडी

मनरेगा बचाओ संग्राम जिला प्रभारी गिरधारी मुंडेल ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर जिस तरह मजदूरों के साथ केंद्र सरकार भ्रम फैला रही है और योजना में जमकर कटौतियों की जा रही है। इससे आने वाले समय में गांव, ग्रामीण और गरीब का जीना बेहाल हो जाएगा। सभा में मनरेगा बचाओ संग्राम जिला प्रभारी गिरधारी मुंडेल, मनरेगा संग्राम प्रभारी हरिराम मातवा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद, युवा नेता मुकेश टांडी पुन्दलौता, शिक्षाविद् देवकरण डारा, पूर्व सरपंच रामसुख पचार, रघुवीर महिया, भगवान महिया, हरिराम जाजड़ा, पुरखाराम सरपंच, राजू झुझाडियां, रामसिंह, संजयसिंह सिसोदिया, पुनाराम गोदारा, गजेंद्र सारण, शिम्भू शर्मा,  सुशील झुझाड़ियां सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने संबोधित किया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ग्राम बंवरला, सिरासना, तामडोली, जालसू खुर्द, सारसंडा सहित ग्राम पंचायतों में सभाओं का आयोजन किया गया।