डेगाना.कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), जो उर्वरक उत्पादन में भारत की अग्रणी सहकारी संस्थाओं में से एक है। जिसके भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली के ऑडिटोरियम में कृभको के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुए हैं। वी. सुधाकर चौधरी को सर्वसम्मति से कृभको का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व में सुधाकर कृभको के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह आंध्र प्रदेश के एक प्रतिष्ठित सहकारी नेता एवं व्यवसायी हैं। सहकारी आंदोलन, कृषि क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव के साथ उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता कृभको एवं किसानों को सशक्त बनाने और सतत कृषि विकास सुनिश्चित करने के मिशन को और अधिक सुदृढ़ करेगी। उपाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मिति से डॉ. चंद्रपालसिंह यादव को निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी निदेशक मंडल सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों के हित में पहल, सहकारी सशक्तिकरण, उर्वरक उत्पादन में नवाचारों, सतत कृषि पद्धतियों के प्रति कृभकों की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसको लेकर देवनारायण सोसाइटी चैयरमेन, वीर तेजाजी एफपीओ नागौर एवं डेगाना फार्मर प्रोड्यूसर की डायरेक्टर रूकमणी देवी खिलेरी ने चेयरमैन व उपाध्यक्ष बधाई संदेश भेजा है। डेगाना क्षेत्र के किसानो के लिए डीएपी, एनपीके, यूरिया की निर्बाध सप्लाई की मांग करते हुए उम्मीद जताई है।






