कांग्रेस विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन होगा कल पीसीसी द्वारा नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी भाटी लेंगे बैठक
17 Nov 2025
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त रूप से विधानसभा स्तरीय चल रहे मतदाता सूचियां के पुनर्गठन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की एक विशेष बैठक का आयोजन बुधवार को होगा। बैठक का आयोजन बुधवार को दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बीएसएनएल ऑफिस के पास किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने बताया कि पीसीसी द्वारा नवनियुक्त डेगाना विधानसभा प्रभारी विमल भाटी की अध्यक्षता में एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में डेगाना क्षेत्र के सभी नियुक्त बूथ लेवल एजेंट उपस्थित रहेंगे। जिसमें एसआईआर से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारियां दी जाएगी।






