कांग्रेस का डेगाना विधानसभा स्तरीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह 23 को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगा समारोह
20 Oct 2025
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना. शहर की अजमेर रोड़ पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में डेगाना विधानसभा स्तरीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन 23 अक्टूबर को किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता डेगाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा करेंगे। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल ने बताया कि दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पूरे विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता, पदाधिकारी, आमजन, जनप्रतिनिधी सभी लोग भाग लेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संगठन और विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।






