कांग्रेस का डेगाना में लोकतंत्र बचाने का बिगुल:- देश- प्रदेश में लोकतंत्र को खतरा, पंचायत- निकाय चुनाव में बीजेपी को हार का बड़ा डर- बांगड़ा डेगाना विधानसभा स्तरीय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना, भैरूंदा एवं शहर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ बैठक आयोजित, अभियान में मंथन, बूथ स्तर तक मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर जोर
10 Apr 2026

कांग्रेस का डेगाना में लोकतंत्र बचाने का बिगुल:- देश- प्रदेश में लोकतंत्र को खतरा, पंचायत- निकाय चुनाव में बीजेपी को हार का बड़ा डर- बांगड़ा

डेगाना. 

शहर के कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और एकजुटता साफ नजर आई। डेगाना विधानसभा स्तरीय इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना, भैरूंदा व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता डेगाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष नागौर हनुमानराम बांगड़ा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हुए साफ शब्दों में कहा कि अब संगठन में केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं की ही जगह होगी, उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि जो पदाधिकारी फील्ड में काम नहीं कर रहे या संगठन के कार्यों में ढिलाई बरत रहे हैं, उन्हें पद से हटाने में कोई संकोच नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “यह अभियान केवल संगठन विस्तार का नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है। हमें गांधी, नेहरू और डॉ. आंबेडकर के सपनों के भारत को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करना होगा। नव नियुक्त खंडार (सवाई माधोपुर) विधानसभा प्रभारी गिरधारी मुंडेल ने कहा कि राज्य में पंचायतीराज, निकाय चुनाव समय पर नहीं करवाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस का डेगाना में लोकतंत्र बचाने का बिगुल:- देश- प्रदेश में लोकतंत्र को खतरा, पंचायत- निकाय चुनाव में बीजेपी को हार का बड़ा डर- बांगड़ा

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है, जिससे गांव और शहरों की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आमजन के अधिकारों का हनन हो रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए विस्तृत रणनीति रखी। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और हर वार्ड में 20 सदस्यीय कमेटियों का गठन कर पार्टी की पकड़ को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि डेगाना में कांग्रेस संगठन पहले से ही मजबूत स्थिति में है, जिसे और सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। डेगाना विधानसभा प्रभारी विमल भाटी ने कहा कि इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता को जागरूक करें। कांग्रेस पंचायत राज संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. हरिराम मातवा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने और आमजन के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में युवा समाजसेवी मुकेश टांडी पुन्दलौता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद, पूर्व सरपंच पन्नाराम काला, भैरूंदा ब्लॉक अध्यक्ष शोभा देवी, युवा कांग्रेस नेता मनीष व्यास जाखेड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव हर्षा चौधरी, पूर्व जिला सचिव बबलू सिंधी, मजदूर संघ नेता सुखाराम गंवलियां, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनाराम गोदारा, मुकेश भींचर, देवाराम ढाका, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष शाहरुख खान, गजेंद्र सारण, गजेंद्रसिंह किरड, प्रेमजी सियाक, हनुमान गुर्जर, सुखाराम जाजड़ा, भागीरथ डोडवाडिया, मुकेश गोदारा, योगेश थारोल, भंवरलाल सारण, गनी मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन मंथन किया गया तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।