डेगाना.
कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक स्तर पर शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धरना- प्रदर्शन किया। शहर के अजमेर रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डेगाना और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के सामने टेंट लगाकर कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत धरना दिया। इस मौके प्रायोजित धरना प्रदर्शन में डेगाना विधानसभा प्रभारी विमल भाटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कुंकणा, मनरेगा बचाओ संग्राम जिला प्रभारी डॉ. हरिराम मातवा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हारून रशीद, वरिष्ठ कांग्रेसी देवाराम ढाका बामणा की मौजूदगी में ब्लॉक स्तरीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रभारी विमल भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार नया कानून से मनरेगा को खत्म करने की साजिश है। नाम बदलने से महात्मा गांधी का नाम हटाकर योजना का नाम बदलने का कड़ा विरोध जताया जा रहा है।






