एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक डेगाना द्वारा सरकारी विद्यालयों में छात्रों को स्कूल बैग वितरण किए कार्यक्रम आयोजित
10 Sep 2025
रिपोर्टर : राकेश करवा
डेगाना. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक डेगाना की ओर से सरकारी विद्यालयों में छात्रों को स्कूल बैग वितरण किए गए। जिसमें एयू बैंक शाखा के मैनेजर पीबीएम नरेंद्र कांटिया व बैंक स्टाफ ओमप्रकाश, अशोक टेलर, शिवराज मेघवाल, रविन्द्र प्रजापत और नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरेडी करणा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टांकीपुरा दोनों मे बैग वितरण किए गए। इस मौके पर बताया मैनेजर कांटिया ने बताया कि लगातार बैंक की ओर से ऐसी सामाजिक गतिविधियों की जाती है जिनमें सेवा कार्य होते हैं।






