उप जिला अस्पताल डेगाना में वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन डॉ. अश्विनी लोमरोड़ को बनाने पर युवाओं ने किया सम्मान
09 Sep 2025

उप जिला अस्पताल डेगाना में वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन डॉ. अश्विनी लोमरोड़ को  बनाने पर युवाओं ने किया सम्मान

डेगाना. उप जिला अस्पताल डेगाना में  डॉ. अश्विनी लोमरोड़ को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग निदेशालय जयपुर की ओर से वरिष्ठ विशेषज्ञ, मेडिसिन बनाने पर युवाओं की टीम ने मंगलवार को स्वागत- सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर राजस्थान गुर्जर महासभा डेगाना तहसील अध्यक्ष किशोर गुर्जर चुई के नेतृत्व में सुनील जाखड़, श्रीपाल खिलेरी, ताराचंद पारीक, गणेश नाथ, राजेंद्र सहित युवाओं की टीम ने डॉ. अश्विनी लामरोड़ का पुष्प गुच्छ भेंट कर मालाएं पहनांकर स्वागत-सम्मान किया। इस मौके पर लामरोड़ ने कहा कि इससे और ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ती है, ओर ज्यादा चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाएंगे।