उप जिला अस्पताल डेगाना में कार्यरत डॉ. अश्विनी लोमरोड़ बनें वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, मरीजों को मिलेगा लाभ
08 Sep 2025
डॉ. अश्विनी लोमरोड़ बनें वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन
रिपोर्टर : राकेश करवा
डेगाना. उप जिला चिकित्सालय डेगाना पर कार्यरत जनरल फिजिशियन डॉ. अश्विनी लोमरोड़ को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग निदेशालय जयपुर की ओर से वरिष्ठ विशेषज्ञ, मेडिसिन के पद पर प्रमोशन दिया गया है। इसको लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा सोमवार को आदेश जारी हुए। डॉ. अश्विनी लोमरोड पिछले 15 वर्षों से डेगाना व आसपास के क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयों में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में डॉ. लोमरोड जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन पर लगने पर उप जिला चिकित्सालय के अधिकारियों व कर्मचारियों, मरीजों सहित लोगों ने स्वागत सम्मान किया गया। डॉ. अश्विनी लामरोड़ ने कहा कि इससे और ज्यादा चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में मरीजों के लिए विशेष काम करेंगे। पूरी ऊर्जा के साथ चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करेंगे।






