उप जिला अस्पताल के प्रभारी केडिया को महिला दूरबीन नसबंदी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया सम्मानित जिला स्तर पर मंत्री, कलेक्टर, एसपी ने किया सम्मानित, डेगाना में अस्पताल में हुआ सम्मान
16 Aug 2025

उप जिला अस्पताल के प्रभारी केडिया को महिला दूरबीन नसबंदी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया सम्मानित

डेगाना.उप जिला राजकीय अस्पताल डेगाना के प्रभारी व पीएमओ सर्जन डॉ. संजय केड़िया को नागौर जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। लगातार दूरबीन नसबंदी शिविरों, राष्ट्रीय चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. संजय केड़िया को जिला स्तर पर आयोजित समारोह में महिला बाल विकास पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, नागौर कलक्टर डॉ. अरुण कुमार पुरोहित, नागौर एसपी मृदुल कच्छावा, एडीएम जिनगर, सीईओ रविंद्र कुमार चौधरी ने स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होकर डेगाना लौटने पर राजकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और चिकित्साकर्मियों ने मारवाड़ी परंपरा से उनका स्वागत सम्मान किया। लगातार डॉ. केड़िया की चिकित्सा सेवाएं उत्कृष्ट रूप में जारी है।