उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस पर गूंजे देशभक्ति के तराने, विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक किलक, एसडीएम व पालिकाध्यक्ष ने किया संबोधित, विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित
27 Jan 2026

उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस पर गूंजे देशभक्ति के तराने, विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

डेगाना. उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शहर के श्रीराम मैदान में आयोजित हुआ। समारोह में डेगाना विधायक अजयसिंह किलक‌ व एसडीएम मोहन चौधरी ने झंडारोहण करते हुए सलामी दी, तो परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। उपखंड मुख्यालय की सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किएं। देशभक्ति की तराने की गूंज सुनाई दी। विधायक अजयसिंह किलक‌ ने संबोधन में कहा कि भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने डेगाना के विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता के साथ शहर के विकास, सुंदरता, सौंदर्यकरण व पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में आगे बढ़ाने की बात कहीं। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मदनलाल अटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिंदा, तहसीलदार सतीश कुमार राव, ईओ जितेंद्र कुमार खीचड़, डीएसपी जयप्रकाश बेनीवाल, सीआई हरीश कुमार सांखला, बीसीएमओ डॉ. मेहराम महिया, प्रतिपक्ष नेता रामचंद्र डूडी, सीबीईओ गीता शर्मा, 

पार्षद कन्हैयालाल स्वर्णकार, प्रधानाचार्य माॅडल स्कूल पूनाराम महिया, प्रधानाचार्य जितेंद्र राॅयल, पूर्व पार्षद जितेंद्र दाधीच, पवन बिंदा, मुकेश धोजक, शंकरसिंह भाटी, गिरवरसिंह सिरसू, सूर्यपालसिंह सिरसूं, पटवारी रामकुंवार विश्नोई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी सहित लोग मौजूद थे।