ईड़वा के लक्ष्मीनारायण रांकावत का कनिष्ठ अनुदेशक के पद पर हुआ चयन नवचयनित कनिष्ठ अनुदेशक का ग्रामीणों ने किया स्वागत सम्मान
07 Sep 2025
रिपोर्टर : राकेश करवा
डेगाना. ग्राम ईड़वा में कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती- 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रतिभावान लक्ष्मीनारायण रांकावत पुत्र सुरेश रांकावत का कनिष्ठ अनुदेशक पद पर चयन हुआ है। इस मौके पर सरपंच शिवप्रताप सिंह ईडवा, समाजसेवी धीरज टाक ईडवा ने प्रतिभा का मालाएं पहनांकर स्वागत- सम्मान किया। इस मौके पर बनवारीलाल टाक, श्रीकांत, विकास पारीक, शिव टांडी, पुखराज मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।






