ईडवा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, दिया कदमताल से एकता का संदेश ईडवा शाखा की ओर से पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित, जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया स्वागत
08 Oct 2025
रिपोर्टर: हरिराम गुर्जर
डेगाना.ग्राम ईडवा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ईड़वा की शाखा ने पथ संचलन कार्यकम आयोजित किया। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। शाम को 4 बजे शुरू हुए पथ संचलन में आरएसएस प्रचार प्रमुख गिरधारी ने संघ के 100 वर्ष के समाजसेवा, राष्ट्रसेवा कार्यों के साथ विचारधारा का उल्लेख किया। उन्होंने देश में एकजुटता और समरसता का भाव जगाने की बात कही। उन्होंने बदलते परिवेश में देश हित में नई तकनीक को अपने दैनिक चर्या में अपनाने की सीख दी। संघ की स्थापना से लेकर आज तक के जटिल संघर्ष और संघ की दृढ़ इच्छा शक्ति के बारे में बताया। इस मौके पर भारत माता के जयघोष लगाए गए। ईडवा कस्बे में जगह जगह पथ संचलन का स्वागत सम्मान पुष्प वर्षा कर किया गया। स्वयं सेवकों ने कदमताल से पथ संचलन कर हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया।






