आरपीएफ पुलिस ने ज्वलनशील वस्तुओं के परिवहन पर रोक, पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया डेगाना रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ पुलिस ने दी जानकारियां, ट्रेनों में की चेकिंग
08 Dec 2025

आरपीएफ पुलिस ने ज्वलनशील वस्तुओं के परिवहन पर रोक, पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

डेगाना. रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार को डेगाना रेलवे जंक्शन पर अभियान चलाया गया।  इन दिनों चेकिंग अभियान जोरों पर चल रहा है। ज्वलनशील वस्तुओं के परिवहन पर रोक, रेलगाड़ियों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के संबंध में व गुटखा खाकर रेल परिसर, रेलगाड़िया में थूककर गंदा करने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के संबंध में लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है। ज्योति कुमार सतीजा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त- सह-महानिरीक्षक रेसुब उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर, नीतीश शर्मा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जोधपुर व चन्द्रप्रकाश मिर्धा सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में अभियान चलाकर जागरूक किया गया। डेगाना आरपीएफ पुलिस प्रभारी उप निरीक्षक जरनेलसिंह ने डेगाना रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले लगभग 40-45 यात्रियों को इकट्ठा करके रेलगाड़ी में गैस सिलेंडर, पटाखा व गैस नहीं ले जाने और ट्रेनों पर पत्थरबाजी नहीं करने और रेल एरिया में गुटखा नहीं बेचने  व परिवहन नहीं करने, गुटखा खाकर रेल एरिया में या ट्रेनों में नहीं थूकने के संबंध में अभियान चलाकर समझाइश की। गाड़ियों के आगमन पर गाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थों के संबंध में चेकिंग व गश्त किया। कोई अनियमितता नजर नहीं आई।