डेगाना. डेगाना शहर के झगड़वास सरहद पर स्थित समाधि स्थल ढ़ाणी में गुरुवार को शहर के गौरेडी करणा निवासी संजय भांभू का आरएएस परीक्षा में 254 वीं रैंक हासिल करने पर स्वागत- सम्मान किया गया। धोजक परिवार सहित की ओर से सम्मान स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी हीराराम धोजक, पूर्व पार्षद भंवरलाल धोजक, बुधाराम धोजक सहित धोजक परिवार की ओर से संजय भांभू का मारवाड़ी परंपरा से स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर सामाजिक लोगों ने बधाईयां दी। समाज का नाम रोशन करने पर गर्व जताया। बुधाराम धोजक ने बताया कि परीक्षा में चयनित संजय भांभू वर्तमान में डेगाना तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता किसान, माताजी ग्रहिणी हैं। संजय भांभू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई, गुरुजनों और मित्रों के विशेष सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने डेगाना तहसील में पटवारी के पद पर रहते हुए ही परीक्षा की तैयारी की और ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, हताश न होने, लक्ष्य निर्धारित करने और नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर हीराराम धोजक, भंवरलाल धोजक, बुधाराम धोजक, राजू धोजक, रामनारायण किरोदा, नरेंद्र चौधरी, मुकेश धोजक, विष्णु धोजक, शैलेश, शिवानी सहित लोग उपस्थित रहे।






