आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षा के लिए सीपीआर के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी- डारा उप जिला चिकित्सालय डेगाना की ओर से मयूर एजुकेशन ग्रुप डेगाना में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
06 Jan 2026

आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षा के लिए सीपीआर के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी- डारा

डेगाना. उप जिला चिकित्सालय डेगाना के चिकित्सा टीम की ओर से मयूर एजुकेशन ग्रुप डेगाना परिसर में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय केड़िया के मार्गदर्शन में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. राजेश बारूपाल एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी दामोदर प्रसाद लखारा के नेतृत्व में टीम ने सीपीआर की व्यावहारिक जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर मयूर एजुकेशन ग्रुप डायरेक्टर देवकरण डारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सालय स्टाफ के साथ-साथ विद्यालय के बच्चें भी उपस्थित रहे। उन्होंने सीपीआर प्रशिक्षण को उत्साहपूर्वक समझा। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षा के लिए सीपीआर के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।